भोपाल : आध्यात्म एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा का कोलंबो (श्रीलंका) विमानतल पर बौद्ध गुरु ने स्वागत किया। श्री शर्मा के साथ अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव भी थे।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के प्रतिनिधि के रूप में आध्यात्म मंत्री श्री शर्मा श्रीलंका सरकार से साँची (मध्यप्रदेश) में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संग्रहालय और शिक्षा केन्द्र की स्थापना के लिये भूमि आवंटन सहित अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे।