तेंदुए की खाल का चौथा तस्कर गिरफ्तार

उड़नदस्ता और वाइल्डलाइफ वार्डन ने रविवार सुबह करोंद मंडी से  दबौचा


भोपाल:  उड़नदस्ता और वाइल्डलाइफ वार्डन ने रविवार को कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल तस्करी में लिप्त चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना मिलने पर फॉरेस्ट टीम ने आरोपी को करोंद मंजी से तब दबौचा जब वह भोपाल से फरार होने की फिराक में था। वनअमले पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 23 दिसंबर तक जेल भेज दिया गया है।


उड़नदस्ता प्रभारी आरके चतुर्वेदी के मुताबिक तेंदुए की खाल तस्करी में शामिल ग्राम महौली, अयोध्या रोड निवासी रोहित यदुवंशी पिता जीतमल की पिछले कई दिनों से वनअमले को तलाश थी। आरोपी ग्वालियर में फरारी काट रहा था। रवि वार सुबह सूचना मिली की आरोपी रोहित बीती रात कुछ खास काम से ग्वालियर से भोपाल आया था और रविवार सुबह अपने निवास से भोपाल छोड़कर भागने की फिराक में था। मुखबिर से सूचना मिलने पर वनअमले ने करोंद मंडी में घैरीबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान, जिला वन्यप्राणी अभिरक्षक आसिफ हसन, उड़नदस्ता प्रभारी आरके चतुर्वेदी, वनरक्षक यशवंत परिवाह, नागेन्द्र मिश्रा, शंकरलाल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, स्थाईकर्मी शारदा सिंह परिहार, बबलू कटारे, भीम सिंह ठाकुर और अन्य स्टाफ शामिल था।


वहीं मामले की जानकारी देते हुए जिला वन्यप्राणी अभिरक्षक आसिफ हसन ने बताया कि बीती 21 नवंबर को क्राइंम ब्रांच के साथ संयुक्त कार्रवाई करके हुए जिला बैतूल से बस में सवार होकर आए ग्राम सालबर्णी, महाराष्ट्र निवासी सत्यपाल बावले को तेंदुए की खाल सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी सत्यपाल इस खाल को बेचने के लिए भोपाल आया था और भोपाल के रितेश गर्ग और रोहित को बेचने आया था।


रितेश को फॉरेस्ट ने टीम 28 नवंबर को एमपी नगर से गिरफ्तार कर लिया था। वही सत्यपाल को तेंदुए की खाल देने वाले एक अन्य आरोपी अब्दुल ऐफाज को वाइल्डलाइफ वार्डन आसिफ हसन, उड़नदस्ता प्रभारी आरके चतुर्वेदी ने अपनी टीम और एसटीएफ और बैतूल फॉरेस्ट टीम के साथ जिला बैतूल के आठनेर थाना इलाके स्थित ग्राम सालबर्णी से गिरफ्तार किया था। इस आरोपी को भी भोपाल अदालत में पेश करने का बाद आरोपी ऐफाज को जेल भेज दिया गया था।


फिलहाल भोपाल वनअमला इस तस्करी में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की तलाश में लगा हुआ है।